फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खनन माफियाओं पर लगाया 27 लाख 20 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। तहसीलदार ने अवैध खनन में संलिप्त दो लोगों पर लाखों रुपयोे का जुर्माना लगाया है। इसके लिए दोनों को वसूली के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र के गाटा संख्या 1159, 1167 व 1168 यमुना व बीहड़ में दर्ज हैं। उक्त जमींन से देवी सिंह निवासी गांव रूधऊ मुस्तकिल द्वारा आठ हजार घन मीटर मिट्टी खनन कर लेने की शिकायत है। इसकी जांच क्षेत्रीय लेखपाल शीलेंद्र सिंह से कराई है। जांच में सभी आरोप सही पाए गए है।
विज्ञापन

इसके बाद देवीसिंह पर 100 रुपये घन मीटर के हिसाब से आठ लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है। इसके साथ ही सत्यवीर सिंह निवासी नगला शीतल ने भी बीहड़ की गाटा संख्या 598 से 19200 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया है। इन पर भी 19 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई करते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छिकाऊ में अवैध खनन की शिकायत
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाऊ में मिट्टी की अवैध खनन की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। ग्रामीण जगदीश पांडे और राजकिशोर ने एसडीएम से की शिकायत में आरोप लगाया है कि रात के समय में कुछ लोगों द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सड़क किनारे से मिट्टी उठाने के कारण रास्ता सकरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें