एसओजी टीम और फरिहा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए अनिल और शिवकुमार को जेल भेजती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। थाना फरिहा पुलिस और एसओजी की टीम ने 15 दिन पूर्व लखौआ निवासी वीरपाल उर्फ बिल्लू वाल्मीकि की हत्या का खुलासा कर दिया। वीरपाल की हत्या उसके गांव के युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मोबाइल के विवाद में बाइक की क्लिच से गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया थाना फरिहा एसएचओ संजीव कुमार चौधरी, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह हमराही पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश में जुटे थे। नगला भादों मोड़ से लखौआ निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा पुत्र रविंद्र सिंह यादव एवं उसके साथी अनिल पुत्र सरमन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक साथी गांव इटौली निवासी रॉकी पुत्र वीकेश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। दोनों साथियों से पूछताछ की तो शिवकुमार उर्फ शिवा यादव ने वीरपाल उर्फ बिल्लू की हत्या करना स्वीकार लिया। शिव कुमार उर्फ शिवा का कहना था कि उसका वीरपाल की बहन से बातचीत होती थी। इसकी जानकारी वीरपाल को हो गई थी। वीरपाल और उसके भाइयों ने घर पर आकर गालीगलौज की थी। आत्मग्लानि के कारण इसकी हत्या की साजिश तीन जनवरी को अनिल एवं रॉकी के साथ मिलकर बनाई थी। एसपी देहात राजेश कुमार ने यह भी बताया कि शिवा ने वीरपाल पर मोबाइल ने का आरोप भी गलाया था। इसी मोबाइल के बहाने उससे विवाद किया और पांच जनवरी को बाइक की क्लिच के तार से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव सेंगर नहर की पटरी पर फेंक दिया था। पुलिस ने क्लिच का तार, 950 रुपया बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी की ओर से 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
डिप्लोमा कर रहे शिवा ने बचने का किया काफी प्रयास
फिरोजाबाद। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया वीरपाल उर्फ बिल्लू की हत्या करने वाले शिवकुमार उर्फ शिवा रूपसपुर के समीप स्थित कालेज से पॉलीटेकिभनक में डिप्लोमा कर रहा है। हत्याकांड से बचने के लिए वह सुबह नौ बजे कालेज में पहुंच गया था। वहीं एक गवाह तैयार कर लिया था। लेकिन सबूतों के साथ पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दी।