फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  मांगे पूरी नहीं हुई, तो तीन से उग्र आंदोलन

Thu, 12 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
भाकियू भानु का धरना प्रदर्शन जारी रहा
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का इमलिया में चल रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी किए जाने के लिए शासन-प्रशासन को 2 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। अनदेखी पर तीन जून से उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

पानी, बिजली समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (भानु) का धरना चल रहा है। गुरुवार को इसमें शामिल रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के जिम्मेदार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। तभी तो कई दिनों से चल रहे धरने के बाद भी किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। चेताया कि दो जून तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो तीन जून को भाकियू चक्काजाम जैसे उग्र प्रर्दशन शुरू करेगी। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर  मुनीष कुमार सिंह, सतेन्द्र सिंह, छोटे लाल, गिरधारी लाल, हुकुम सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, बुद्घसेन जाटव, रामदास, मोहम्मद रियाज खान, जमुना प्रसाद, संजय कुमार, मुकेश ठाकुर, हीरा लाल, राजवीर सिंह, रवेन्द्र सिंह, विजयपाल सिंह, चंदन सिंह, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, हरी शंकर, मोहन सिंह, शंकर लाल, खुशीराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें