फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 12 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जंयती पर गुरुवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में लोगों ने आरती उतारी। पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इससे पहले शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए पूर्वमंत्री जयवीर सिंह ने क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि संगठित रहने से ही समाज का मान-सम्मान बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा एटारोड स्थित अलावलपुर मोड़ से प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, ठा. बीरी सिंह इंटर कालेज, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, राजकीय बालिका इंटर कालेज, बिहारी विलास, दीक्षित कॉम्पलेक्स, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा, स्टेट बैंक जंक्शन होती हुई विद्या संबंधिनी धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में राणा प्रताप के जीवन पर आधारित आधा दर्जन घोड़ायुक्त बग्गियों में सजी झांकियां, बैंडबाजे शामिल रहे। शुभारंभ मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र का बखान किया। क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पुंडीर ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा जरूरतमंद लोगों की छतरी बनकर उनकी सहायता करता रहा है, यह काम आगे भी करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह चौहान, मुख्य अभियंता आरके सिंह, देवेन्द्र सिंह तोमर, संजय परमार, धर्मवीर सिंह चौहान, ब्रजवीर चौहान, अरविंद प्रधान, जगदीश सिसोदिया, अमित चौहान, राघवेन्द्र सिंह, पंकज परमार, द्विजेन्द्र विक्रम, ब्रजपाल, हितेन्द्र जादौन, अनिल धाकरे, अजय सिसोदिया, जितेन्द्र शर्मा, राकेश सिसोदिया, मानपाल सिंह प्रधान, अरविंद प्रधान, गुड्डा प्रधान, विनीत प्रधान, कौशल किशोर उपाध्याय, आनंद पाल सिंह, रवि परिहार, जगन सेठ, बबली गौतम आदि थे। अध्यक्षता केपी सिंह धाकरे ने तथा महासभा के नगर अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने की।
----------
फोटो-
इनसेट
राजसी वेशभूषा के घुड़सवार रहे आकर्षण का केन्द्र
टूंडला। महाराणा की शोभायात्रा में शामिल रहे राजसी वेशभूषाधारी घुड़सवार लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। हाथों में ढाल, तलवार, भाले लिए ये घुड़सवार महाराणा प्रताप का ही प्रतिरूप नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट
गूंजता रहा महाराणा का जयघोष
टूंडला। जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। रास्तेभर लोग महाराणा का जयकारा लगाते रहे। इससे पूरा इलाका प्रताप के जयघोष से गुंजायमान रहा। तपती धूप होने के बाद भी शोभायात्रा में जबरदस्त भीड़ जुटी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें