फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची की हत्या करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शरीफाबाद निवासी शबाना पर चाकू से हमला करने के आरोपी आजम को रामगढ़ थाना पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। शबाना की उपचार के दौरान मौत होने के बाद आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है। उसने बदसलूकी पर चाची की चाकू से वार करके हत्या की थी।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम निवासी शरीफाबाद ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि चाची शबाना मुझ पर शक करती थी और कई बार बदसलूकी कर चुकी थी। इसके कारण मेरे मन में उसके प्रति बहुत क्रोध था। 13 मई को जेब में चाकू रखकर शबाना की हत्या करने के लिए उसके घर पहुंचा था। चारपाई का बहाना लेकर में घर में जाकर यह देखा कि घर में कौन-कौन है।
जैसे ही में बाहर निकल रहा था तो चाची शबाना भी मेरे पीछे-पीछे गेट तक आ गई। मौका मिलते ही मैंने जेब से चाकू निकालकर शबाना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। पेट में कई बार चाकू से वार किए। इससे वह मौके पर ही गिर गई। मौका पाकर भाग कर अपने रिश्तेदारियों में घूमता रहा। चाची की मौत की जानकारी होने पर बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड आया था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा की बढ़ोतरी करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें