फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : छह केंद्रों पर आज होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 02 May 2026 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
2661 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्नातक 2026 रविवार को जिले के छह केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 2661 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली जाएगी और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, साथ ही आसपास की फोटोस्टेट और प्रिंटिंग की दुकानों को भी परीक्षा अवधि में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन




जरूरी निर्देश

प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र अनिवार्य

परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचे

इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित

निर्धारित ड्रेस कोड का करें पालन

यह बनाए गए परीक्षा केंद्र

केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, एमजी गर्ल्स कॉलेज, दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, बीडीएम कॉलेज, पाली कॉलेज शिकोहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें