फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआरएमयू ने महाप्रबंधक रेलवे को रेलकर्मियों की समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज प्रमोद कुमार के टूंडला आगमन पर एनसीआरएमयू के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रेलकर्मियों से संबंधित मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

मांगपत्र के माध्यम से अवगत कराया कि रेलवे कालोनियों में रेल आवासों की स्थिति काफी दयनीय है। रिक्त पदो को अति शीघ्र भरा जाए। रेलवे अस्पताल टूंडला में लंबे समय से पड़े हुए रिक्त पदो को जल्द भरा जाए एवं जरूरी चिकित्सीय उपकरण तथा मशीनें जैसे अल्ट्रा साउंड आदि उपकरणों को उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाए। मुख्य स्वास्थय निरीक्षक कालोनी टूंडला के यहां 30 पद रिक्त है जिसके कारण रेलवे कालोनियों मे सफाई का कार्य कराने मे काफी असुविधाएं होती है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष बलराम, केपी सिंह, सरदार सिंह, जयकिशन अजवानी, अमित पाल सिंह, दीपक शर्मा, कैलाश चंद्र, अजय प्रताप सिसौदिया, मुकेश कुमार, प्रवीण यादव, दिनेश कुमार, रोशन लाल मीना, मनोज मीना, रोशन लाल मीना, संजीव यादव, कृष्णा मीना, सतेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें