फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

Sat, 28 Jan 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन


शिकोहाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को पालिका परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें 15 जोड़ों का एक ही छत के नीचे विवाह और निकाह संपन्न हुआ। पंडित और मौलवी ने अपने धर्म के अनुसार शादी समारोह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 11 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अग्नि के सात फेरे लिए। वहीं चार जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने विवाह समारोह में शामिल हुए दंपती को गृहस्थी का सामान दिया। पालिका की तरफ से उन्हें सामान दिया गया। कार्यक्रम में पालिका के कार्यालय अधीक्षक ह्रदयराम यादव, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें