फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बच्चों के विटामिन ए के सीरप के इस्तेमाल पर लगी रोक

Sat, 28 Jan 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विटामिन ए के सीरप के इस्तेमाल पर लगी रोक
विज्ञापन

सीरप के जमने की शिकायत पर लगाई विभाग ने रोक

फिरोजाबाद। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान बच्चों को दी जाने वाली विटामिन-ए सीरप के जमने की शिकायत पर शासन ने जिले में इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। फिरोजाबाद जिला सहित अन्य जिलों में पिछले दिनों बैच नंबर - वीपीएस-018 के जमने की शिकायत आई थी। शासन की रोक के बाद विटामिन ए के सीरप को सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जिला के स्टोर में वापस मंगाया जा रहा है। यह सीरप बच्चों को नियमित टीकाकरण के दौरान पिलाया जाता है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के कई चिकित्सालयों में वीपीएस-018 नंबर बैच का विटामिन-ए सीरप भेजा गया। जिसके जमने की शिकायत मिलने पर शासन द्वारा संबंधित बैच नंबर के सीरप को वापस मंगाया जा रहा है। जिले में भी करीब दो लाख डोज से ज्यादा इस सीरप की सप्लाई हुई थी। शासन ने एहतियात देखते हुए विटामिन-ए के सीरप को कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। बताया कि यह सीरप शून्य से पांच साल तक के बच्चों को वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि सीरप के जमने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शासन स्तर से ही जांच की जाएगी। फिलहाल विटामिन ए के सीरप के वितरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन



इसलिए पिलाई जाती है विटामिन ए की डोज
विटामिन की कमी से बच्चों में धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है। बचपन मेंं ही नजर का चश्मा लग जाना, इसका मुख्य कारण है, जिसे विटामिन-ए की कमी से दूर किया जा सकता है। वहीं, साल में दो बार खुराक देने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। दिल, फेफड़ों, किडनी और अन्य अंगों के कार्य में विटामिन-ए काफी मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें