टूंडला। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया। दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चालान काटते हुए जुर्माना वसूला किया गया।
पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम स्टेशन रोड पर पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन रोड पर ठेल, फड़, फास्ट फूड वालों के यहां पॉलिथीन की जांच की। इस दौरान टीम ने साउथ इंडियन अन्ना डोसा, सोनू फास्ट फूड और दिलीप फास्ड फूड पर 200-200 रुपये, शैलेश चाट भंडार, इरफान जूते वाले, दिलीप चाट भंडार, कपिल मूगंफली वालों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया। टीम में सचिन, तरुण, किशन, आकाश, शिवम, विनय, सत्यम आदि उपस्थित रहे।