डीएम विजयकिरन आनंद की जांच के बाद निलंबित हुए नगर शिक्षाधिकारी वीएन दैपुरिया ने पुन: चार्ज संभाल दिया। उन्होंने बीएसए को चार्ज ग्रहण करने की सूचना पत्र भेजकर दी है।
निलंबन की कार्रवाई में न्यायालय से स्टे लेकर लौटे नगर शिक्षाधिकारी वीएन दैपुरिया ने शनिवार को फिर चार्ज संभाल लिया है। नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। इसके बाद बीआरसी पर शिक्षकों ने नगर शिक्षाधिकारी का फूल मालाएं पहनाईं। उन्होंने बताया कि शासन के निलंबन आदेश को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। वह निर्दोष थे। चार्ज ग्रहण करने के बाद उनका प्राथमिक स्कूल मथुरा नगर एवं बीआरसी आर्यनगर, कार्यालय पर स्वागत किया गया। कार्यालय पर ढ़ोल-नगाड़े बजे। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि जानकारी मिली है, लेकिन हमने चार्ज ग्रहण नहीं कराया है।