फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जयपुर से उरई जा रहे बाइक सवार एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे का शिकार

Fri, 06 Nov 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जयपुर से उरई (जालौन) जा रहे बाइक सवार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर नसीरपुर क्षेत्र में फिसल गई। जिससे बाइक सवार दंपती एवं बेटा घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उरई, जालौन निवासी मनीष कुमार (19) जयपुर में नौकरी करता है। बुधवार सुबह वह अपने पिता विजय सिंह (45) और मां पुष्पा देवी (40) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 56.100 के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दंपती एवं बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा एवं नसीरपुर पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें