दो बच्चों की मां अपने ही अविवाहित देवर से शादी करने की जिद पर अड़ गई। देवर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से क्षुब्ध महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर के थाने के पीछ स्थित एक मोहल्ले निवासी एक महिला काफी समय से अपने देवर पर जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। जब देवर ने उसकी मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया, तो महिला आगबबूला हो गई। महिला ने पहले तो देवर को धमकी दी कि वह उसके विरुद्ध छेड़छाड़ का झूठी प्राथमिकी दर्ज करा देगी। जब देवर इस पर भी तैयार नहीं हुआ तो उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ गटक लिया।