फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस पर हाउजी मेकिंग प्रतियोगिता, मोना बंसल प्रथम

Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 26 जायंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सदस्या द्वारा बनाई गई तिरंगा हाउजी । स्रोत:
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की ओर से 15 अगस्त के उपलक्ष्य में हाउजी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला सदस्यों ने देशभक्ति और तिरंगे की थीम पर आकर्षक हाउजी टिकट तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रचनात्मकता, डिजाइन, प्रस्तुति और 15 अगस्त की थीम के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। मोना बंसल ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय तथा पूनम अग्रवाल और रीना गर्ग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंजू अग्रवाल, तनु बंसल और अलका जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्षा सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल और वित्त निदेशिका गौरी बंसल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें