फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-203-तिरंगा रैली निकालते नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता तथा ईओ राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने एकता और अखंडता का संदेश पढ़ा।
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लिए पालिकाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने वंदे मातरम् के नारों के साथ मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। रैली में पालिका के वाहन और जेसीबी मशीनें भी शामिल रहीं। बड़ा बाजार, काजी टोला व कटरा बाजार होते हुए यात्रा तहसील तिराहा पहुंची, जहां शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव सहित तमाम अधिकारी व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें