फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय एमएलसी के जिले मे तीन मार्च को नौ स्थानों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला मुख्यालय फिरोजाबाद - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी आगरा-फिरोजाबाद का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ जिले में नौ मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग ऑफीसर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय और राज्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11 फरवरी तक नामांकन के साथ इसी दिन मतदाता सूची का अंतिम निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि जनमानस की सुविधा हेतु इस निर्वाचन की मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय आगरा में किसी भी कार्य दिवस में निशुल्क देखने कोे उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए जिले में 899 पुरुष एवं 702 महिला मतदाता है। इनके मतदान के लिए नौ मतदेय स्थल बनाए हैं।
टूंडला में ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज व कोटला नारखी में विकास खंड कोटला, फिरोजाबाद में नई तहसील भवन फिरोजाबाद, एका में कार्यालय विकास खंड एका, जसराना में विकास खंड जसराना, खैरगढ शेखूपुर हाथवंत में कार्यालय विकास खंड खैरगढ, शिकोहाबाद में तहसील कार्यालय शिकोहाबाद, सिरसागंज में नगर पालिका परिषद सिरसागंज, अरांव में कार्यालय विकास खंड अरांव को मतदेय स्थल बनाया है। उन्होंने कहा कि नामांकन 11 फरवरी तक होगा। 14 फरवरी तक जांच,16 फरवरी को नाम वापसी तथा तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना के साथ चुनाव पर्रिणाम घोषित किया जाएगा। इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह के अलावा अन्य दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें