वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और जेवर लूट ले गए बदमाश
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को भाई को राखी बांधने के लिए आ रही वृद्धा को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी और आभूषण लूट ले गए। वृद्धा बेहोशी की हालत में संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पुराने खंडहर में मिली। उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
जनपद इटावा के महामाई निवासी शकुंतला देवी (65) सोमवार सुबह सात बजे करीब भाई विष्णु भगवान शर्मा को राखी बांधने शिकोहाबाद के मेलावाला बाग आ रही थीं। सुबह 10 बजे वृद्धा ने अपने भाई से फोन पर बात की और कुछ ही देर में घर आने की बात कही। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजन को चिंता हुई।