फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन आज, इतने समय तक रहेगी भद्रा, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Mon, 19 Aug 2024 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat, Bhadra Time:  भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन आज मनाया  जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। इसलिए भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार रविवार देर रात तक गुलजार रहे। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को महादेव के जयघोष के साथ दोपहर में बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी। इस बार बाजार में साड़ी विद श्रग, प्लाजो विद टॉप, शॉर्ट काफ्तान की मांग है। युवतियों को इस बार क्रोशिया, कटवर्क वाला फैब्रिक अधिक पसंद आ रहा है। कपड़ों के साथ स्टाइलिश राखियों की भी मांग रही।
विज्ञापन


 

बाजार में रक्षाबंधन का उत्साह देर रात तक देखने को मिला। इस बार भी युवाओं को फैंसी डिजाइन वाली राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में परंपरागत से लगने वाले मेले की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के पंचकुइयां चौराहे पर दो दिवसीय प्राचीन भुजरिया मेले और यमुनापार नुनिहाई में भव्य मेेले का आयोजन किया जाता है।



 

रक्षाबंधन का मुहूर्त
आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनें दोपहर डेढ़ बजे के बाद भाई को राखी बांधें। भद्रा के बाद राखी बांधना उत्तम रहेगा। बहन राखी बांधने के समय अपना मुख उत्तर दिशा में रखें। भाई का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए। भाई को टीका लगाकर भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधें। राखी बांधते समय काले, नीले, बैंगनी रंग के कपड़े पहनने से बचें। लाल, श्वेत कपड़े पहनें।
 

एक दिन पहले होती है बुकिंग
मिठाई व्यवसायी शिशिर भगत का कहना है कि घेवर के लिए रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो जाती है। केसरिया मलाई घेवर सबसे ज्यादा चलन में रहता है। ब्रांडेड में नकली का जोखिम भी नहीं होता।

 
विज्ञापन

फैशन में स्कर्ट विद अटैच दुपट्टा
फैशन डिजाइनर ईशा अग्रवाल ने बताया कि इस बार फैशन में स्कर्ट विद अटैच दुपट्टा, 3-पीस धोती-स्कर्ट विद राइनस्टोंस श्रग, पेप्लम टॉप्स का फैशन चल रहा है। थोक विक्रता मेघराज दियालानी ने बताया कि  इस बार अधिक बिक्रीमेकअप के सामान की अधिक सेल रही। पिछले साल की तुलना में इस बार रक्षाबंधन पर अधिक बिक्री हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें