फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एएमयू विवाद पर मंत्री योगेंद्र बोले- जिन्ना विचारधारा वालों ने सीएम योगी की तस्वीरें स्ट्रीट से उतरवाईं

Fri, 24 Oct 2025 10:13 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय विवाद पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जिन्ना की विचारधारा से प्रभावित लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें स्ट्रीट लाइटों से हटवाईं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एएमयू प्रशासन को ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगवाई गई स्ट्रीट लाइटों पर लगे सीएम योगी की तस्वीरों को उतारने के मामले में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को फिरोजाबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आए योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एएमयू में जो जिन्ना की तस्वीर लगाकर गर्व महसूस करने वाला धड़ा है, यह उसी धड़े का काम है।

विज्ञापन



उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वाले जिन्ना की विचारधारा से प्रभावित हैं। सीएम योगी की तस्वीर को उतरवाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने भगत सिंह को लेकर कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के हमास से तुलना वाले बयान पर कहा कि भगत सिंह ने अपनी जान देश के लिए न्योछावर कर दी थी। इस बयान से इमरान मसूद का असली चरित्र लोगों के सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में बन रहे गठबंधन पर कहा कि गठबंधन में जा रही पार्टियों में ही आपसी फूट है। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा। मोदी का यह विजन सिर्फ सरकार के कार्यों से यह संभव नहीं है, बल्कि जनता को भी इसमें भागीदारी निभानी होगी। भारत को धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक रूप से विकसित करना है। देश में एकाग्रता होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें