फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा...बाइक सवार भाइयों को कैंटर ने राैंदा, एक की माैत और दो घायल

Fri, 24 Oct 2025 01:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक पर सवार तीन भाइयों को कैंटर ने राैंद दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार के दाैरान एक भाई ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।


 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर कैंटर ने बाइक सवार तीन भाइयों को राैंद दिया। हादसे में एक भाई की माैत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर तड़पते घायल भाइयों को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दाैरान सोमेश ने दम तोड़ दिया। संदीप और योगेश का इलाज चल रहा है। त्योहार पर दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें