फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत कराएगी पांच अमृत सरोवरों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत कराएगी पांच अमृत सरोवरों का निर्माण
विज्ञापन

- वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 311.45 करोड़ की जिला योजना का हुआ अनुमोदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 311.45 करोड़ की जिला योजना का अनुमोदन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला पंचायत के द्वारा चयनित पांच अमृत सरोवरों का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई।
बैठक में मौजूद सीडीओ चर्चित गौड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की टाइड (पेयजल व स्वच्छता के लिए खर्च होने वाला) और अनटाइड (ग्राम पंचायत, ब्लाक पंचायत में विकास कार्य के लिए खर्च की जाने वाली राशि) के अनुदान में से एक प्रतिशत धनराशि 11.60 लाख रुपये और वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्राप्त होने वाले अनुदान में से एक प्रतिशत धनराशि वापस भेजे जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में जिला पंचायत की ओर से पांच अमृत सरोवर को बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ ही ब्लाक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के कराए जाएंगे। बैठक में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अतुल प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, ब्लाक प्रमुख सदर डॉ.लक्ष्मीनरायन यादव, नारखी सुशील चक, जसराना संध्या लोधी, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, सचि चौहान के अलावा जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर की यह होगी विशेषता
अमृत सरोवर के तहत चिह्नित होने वाले तालाबों की साफ सफाई कराने के साथ उसमें इनलेट, आउटलेट बनाया जाएगा। पौधरोपड़ कराने जाने के साथ ही आसपास बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था होगी। बेंच भी स्थापित की जाएंगी। नौकायन की भी व्यवस्था होगी। जिससे तालाब के पास आने वाले लोग बैठने के साथ ही नौकायान आदि का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें