फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांवड़ यात्रियों से भरी मैक्स पलटी, चार घायल

Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर गांव नगला इमलिया के पास चालक को झपकी आने से कांवड़ियों से भरी मैक्स खाई में पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर तीन कांवड़ियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में कांवड़ियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटौरा से बीस से अधिक युवक डाक कांवड़ लेने सोरोंजी गए थे। कांवड़ लेकर वापस आ रहे थे। 10 से 12 युवक मैक्स में सवार थे, वहीं अन्य युवक बाइकों पर चल रहे थे। इस दौरान थाना जसराना के गांव नगला इमलिया के पास अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीओ राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायल हुए सुनील शर्मा निवासी कटौरा, कुलदीप निवासी रिजोर एटा, बृजेश कुमार, अंकित निवासी शिकोहाबाद को उपचार के लिए जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
हालत गंभीर होने पर तीन को रेफर किया गया। हादसे की जानकरी होते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सीओ जसराना राजवीर सिंह ने परिजन को समझाकर शांत किया। सीओ जसराना राजवीर सिंह ने कहा सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें