फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में बारदाना की दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के दुकानदारों में मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान

Thu, 12 Feb 2026 07:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बारदाना की दुकान में बृहस्पतिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर दहशत में आए आसपास के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दीं। आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
बारदाना की दुकान में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना के कस्बा पाढ़म अड्डे पर बारदाना की दुकान के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। लोगों में अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते आसपास के लोगों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं। एक घंटा देरी से पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन


थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में अखिलेश कुमार का पाढ़म अड्डे पर बेसमेंट में बारदाना की दुकान है। ऊपर नगला इमलिया निवासी प्रीतम सिंह, प्रेमपाल, छोटेलाल आदि का परिवार रहता है। बेसमेंट में ड्रम के साथ बारदाना और तेल रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे अचानक बेसमेंट से आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चीखपुकार मच गई। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। 

कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। आग को देखते हुए आसपास के लोगों ने भी अपनी दुकान खाली कर दी। घटनास्थल के पास ही स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक आफ इंडिया की शाखाएं हैं। पीड़ितों ने बताया कि आग के कारण उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: जहर का लड्डू और धनवर्षा, तांत्रिक का ऐसा जाल; फिरोजाबाद में दो और दिल्ली में तीन लोगों की हुई थी माैत


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें