फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ फिरोजाबाद महिला शक्ति की सदस्याओं ने मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक में 15 यूनिट रक्तदान किया। 25 से ज्यादा महिलाओं न पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, प्रोजेक्ट समन्वयक अनु बंसल, रश्मि अग्रवाल, रेखा गुप्ता, रेनू गुप्ता, गुंजन सिंघल, एकता मित्तल, रेनू अरोड़ा और सोनिया शर्मा ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. गरिमा सिंह ने आभार जताया। संवाद