मस्जिद के गेट पर थर्मल स्कैनिंग करने के बाद सामाजिक दूरी के साथ बैठकर नमाज अदा करते लोग
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शासन ने मस्जिदों में सौ लोगों के सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा करने की छूट दी है। शुक्रवार को गाइडलाइन के तहत मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान मास्क पहनने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
कोरोना संक्रमण के दौरान मस्जिदों में पांच लोगों के साथ ही नमाज अदा करने के आदेश शासन ने दिए थे। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि शासन की नई गाइडलाइन के हिसाब से जुमा की नमाज सौ लोगों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अदा की जा सकती है। इस दौरान सैनिटाइज एवं मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। गाइडलाइन के अनुसार शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मोहल्ला करबला में नमाज से पूर्व सभी नमाजियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शहीदाने कर्बला की मस्जिद में 77 नमाजियों ने नमाज को अदा किया। करबला कमेटी के सदर हिकमत उल्लाह खान मस्जिद के गेट पर खड़े होकर थर्मल स्क्रीनिंग की।