टूंडला में मार्शल आर्ट खिलाड़ी जियांशी गौतम का सम्मान करते एकेडमी के खिलाड़ी व कोच
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी जियांसी गौतम का काशीपुर उत्तराखंड साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) में चयन हुआ है। उनके इस चयन पर नगरवासी और बीएस एकेडमी ने खुशी जाहिर की है।
एकेडमी के प्रबंधक व कोच राजकुमार ने बताया कि नगर की यह खिलाड़ी अब सरकारी कोष से ही अपनी प्रैक्टिस करेंगी। इसका पूरा खर्चा काशीपुर उत्तराखंड साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) उठाएगा।
तेलमिल रोड निवासी जियांसी गौतम के चयन होने पर एकेडमी असिस्टेंट कोच खुशी जैन व अखिल विद्यार्थी परिषद के महामंत्री आदित्य सिकरवार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के टूंडला जिला सह कार्यवाह, नगर कार्यवाह कौशलेंद्र तथा राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बधाई दी है।