फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शारदे के भव्य स्वरूप को देखने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
टूंडला के रेलवे मनोरंजन केंद्र में आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव में सजाई गईं आकर्षक झांकी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नगर की न्यू रेलवे कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन सैकड़ों सरस्वती भक्तों ने मां सरस्वती के नयनाभिराम दर्शन किए तथा मां शारदे की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

न्यू रेलवे कालोनी में मनोरंजन केंद्र व यज्ञशाला के पीछे मां सरस्वती के भव्य पांडाल सजाए गए हैं। यहां की सजावट देखते ही बनती है। वसंतोत्सव के दूसरे दिन प्रात: मां की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय महिलाओं ने पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने मां सरस्वती पर सिंदूर चढ़ाया और उनकी मांग से सिंदूर लेकर अपनी मांग में सजाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की।
दोपहर के समय मां के भोग का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ भोग चढ़ाया गया। शाम को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें