फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरघटी जलालपुर में फैला वायरल, घर-घर बिछी चारपाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मरघटी जलालपुर में वायरल का प्रकोप है। घर-घर में चारपाई बिछी हुई हैं। गांव के करीब 60 फीसदी लोग वायरल की चपेट में हैं। ज्यादातर लोगों का गांव में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप फैलने लगा है। संचारी रोग रोकथाम के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया, बावजूद इसके मरघटी जलालपुर में वायरल का प्रकोप है। प्रत्येक घर में चारपाई बिछी हुई है। वायरल का प्रकोप बुजुर्ग और बच्चों पर ज्यादा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 60 प्रतिशत लोग बीमार पड़े हैं। कुछ लोग बाजार में डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोगों का गांव में ही इलाज चल रहा है। प्राइवेट डॉक्टर गांव जाकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। सभी में एक जैसे लक्षण हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार, खांसी के बाद लोगों की प्लेट लेट्स कम हो रही हैं, जिसकी वजह से लोगों को कमजोरी के साथ चक्कर आने की शिकायत है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में चिकित्सा कैंप लगा कर बीमार लोगों का उपचार किया जाए।
यह लोग हैं वायरल की चपेट में
दीपचंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, अनिल यादव, धूप श्री, विजय बहादुर यादव, वीरम सिंह बघेल, करन ठाकुर, विपिन ठाकुर, मुकुल बघेल, विकाश, खुशी, शिवानी, अरुण, योगेश, चंद्रसेन, सचिन, ज्वाला यादव, सुनील जादौन, राजीव, माया स्वरूप, दीपिका, बीपी, कुंती, सामंती देवी और रानी सहित गांव में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

कच्चे रास्ते में कीचड़ और गंदगी से लोग परेशान
गांव को जाने वाला रास्ता कच्चा है। नालियां न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे कच्ची सड़क पर दलदल बन गया है। लोगों को राह निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कच्ची सड़क किनारे गोबर डाल रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो गांव में संक्रामक रोक फैल सकते हैं। रिंकू शर्मा ने गांव के रास्ते को पक्का कराने के साथ ही गंदगी को साफ कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें