फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस शहर में आयोजित मेले में होगी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग, आशुतोष राणा सहित कई फिल्मी सितारे करेंगे अभिनय

Wed, 13 Dec 2023 12:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आयोजित मेले में कॉमेडी फिल्म की शूटिंग होगी। इसमें आशुतोष राणा सहित कई फिल्मी सितारे अभिनय करेंगे। 
विज्ञापन
आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में एक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी होगी। बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा समेत कई मशहूर कलाकार मेले में अभिनय करेंगे। अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। हैपेलिसिडर प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले शिकोहाबाद के मेला महोत्सव में तीन दिन तक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग चलेगी। इसमें अभिनय करने के लिए बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा, सत्येंद्र यादव हीरो भैया, मास्टर ज्योतिरादित्य सिंह, अनंत जोशी, ललित प्रभाकर एवं हर्ष मायर पहुंचेंगे। 

इस मेले में फिल्म के कई दृश्यों को फिल्माया जाएगा। सत्येंद्र यादव हीरो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फिल्म की पटकथा डॉ अभिषेक राज एवं रजनीश कुमार ने लिखी है। इसमें अमोल गोले गोली फिल्म के कैमरामैन होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें