फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आईटीएमएस की निगरानी में होगी समूची सुहागनगरी

Wed, 13 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस सिस्टम से जोड़ने के काम में तेजी आएगी। नगर निगम द्वारा सीसीटीवी कैमराें को आईटीएमएस से जोड़ने एवं रखरखाव के लिए नामित कार्यदायी संस्था इंटेक सर्विसेज को बीते दिन वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों थाना, मुख्य बाजार, अस्पताल व संपर्क मार्गों पर लगे करीब 800 सीसीटीवी कैमरा को निगम के आईटीएमएस सिस्टम जोड़ा जाएगा। बीते दिन पूरी कराई गई टेंडर प्रक्रिया के दौरान दिल्ली की इंटेक सर्विसेज की निविदा को स्वीकृति दी गई थी। कंपनी सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ने के साथ ही आने वाले पांच साल तक पूरे सिस्टम का रखरखाव भी करेगी। इसके एवज में इंटेक सर्विसेज को लगभग 2.60 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को निगम प्रशासन द्वारा इंटेक कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के अनुसार कार्यदायी संस्था इंटेक को जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है।
-
आईटीएमएस सिस्टम में रिकार्ड होगा ब्योरा
शहर के सभी थाना, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों एवं प्रमुख चौराहा व संपर्क मार्ग पर करीब 800 सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। लिंक होने के बाद इन सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग आईटीएमएस सिस्टम में एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
आमजन को सुरक्षा देने का प्रयास
शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ने का काम तेजी से पूरा कराने के लिए कहा है। इससे निगम एरिया की आंतरिक गली से मुख्य मार्ग व बाजार में चहलकदमी करने वाले लोगों को सुरक्षा का अहसास होगा।
विज्ञापन

कामिनी राठौर महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें