शिकोहाबाद। मोहल्ला गढ़ैया में 24 जुलाई की रात लिव-इन में रह रहे युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मैनपुरी के मोहल्ला सराय निवासी आशू दिवाकर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसका भाई विजय पिछले 12 साल से ममता नाम की महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला आए दिन उसके भाई के साथ मारपीट व विवाद करती थी, जिससे तंग आकर विजय ने फंदा लगाकर जान दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर जांच शुरू कर दी है। संवाद