फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परीक्षा सॉल्वर गैंग से जुड़े दो गैंगस्टर भाइयों की 1.02 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 05 Aug 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर पुलिस और राजस्व टीम ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत परीक्षा सॉल्वर गैंग से जुड़े दो अभियुक्त रजनेश और उसके भाई गिरजेश निवासीगण जाफराबाद, मक्खनपुर की कुल 1.02 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन


एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस व राजस्व टीम ने गांव जाफराबाद पहुंचकर मुनादी कराते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें अभियुक्त रजनेश का 50,78,552 रुपये का मकान व प्लॉट और अभियुक्त गिरजेश की 51,22,778 रुपये की संपत्ति (मकान, प्लॉट व एक टू-व्हीलर) सील की गई है। दोनों अभियुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी सॉल्वर बिठाकर काली कमाई जुटाते थे। इनके खिलाफ शिकोहाबाद व आगरा के थानों में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें