फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकली वृद्धा का शव रेलवे लाइन पर मिला

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत के बाद अस्पताल में बिलखता बेटा। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी रेलवे फाटक के पास एक वृद्धा सुरजा देवी ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। एसएचओ लाइनपार जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

करबला निवासी गली नं. दस निवासी उमेश चंद्र राठौर की मां सुबह से बड़े भाई रमेशचंद्र राठौर के घर जाने की कहकर निकली थी। लेकिन मां के भाई के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले तो मोहल्ले में खोजबीन की। काफी खोजबीन किए जाने के ही बाद भी मां का कोई पता नहीं चल सका।
बाद में उमेशचंद्र राठौर मां को खोज रहे थे तभी किसी ने एक वृद्धा का शव रेलवे लाइन के किनारे मिलने की बात कही। उमेशचंद्र राठौर ने जिला अस्पताल में शव देखा तो वह उनकी मां का था। एसएचओ जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम कराके ही परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें