फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला नर कंकाल, सिर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में मिला नर कंकाल, सिर गायब
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांव धातरी स्थित तालाब में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से नर कंकाल को बाहर निकाला। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण तालाब के पानी से खेतों की सिंचाई रहे थे। तभी ग्रामीणों की नजर तालाब में नर कंकाल पर पड़ी। इसका सिर नहीं था। तालाब में नर कंकाल मिलने का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंकाल को बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह का कहना है कि कंकाल किसी पुरुष का है। पहचान करो का प्रयास किया जा रहा है पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें