फिरोजाबाद। एडीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग,एक्सप्रेस वे और अन्य मार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।शहर में ई-रिक्शा संचालन को भी नियंत्रित करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। एडीएम ने एआरटीओ,यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को एक्सप्रेस वे,राष्ट्रीय राजमार्ग व संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी के कारण घना कोहरा में हादसों का अंदेशा रहता है। संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क हादसा रोकने को चिन्हित कर विशेष कार्य योजना बनाई जाए।वहीं शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए खास रणनीति तैयार कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में एआरटीओ,पीडब्ल्यूडी,यातायात पुलिस के अलावा निगम अधिकारी शामिल रहे।