फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटऊ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार द्वारा मां अंबे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल गैर पंजीकृत पाया गया। मौके पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी आपत्ति जताई है।
निरीक्षण में सामने आई गंभीर खामियों को देखते हुए अस्पताल के संचालक अशोक कुमार को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्राप्त होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन करना और चिकित्सक की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। शिकायत पर कार्रवाई की गई। संवाद