फिरोजाबाद। रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस ने तहसील तिराहा के समीप से युवक का शव बरामद किया। इसकी पहचान मैनपुरी निवासी कायम सिंह के रुप में की गई। परिजन ने बताया कि युवक दो माह से लापता था।
पुलिस ने बरामद शव की तलाशी ली तो उसकी जेब में आधार कार्ड मिला। इस पर मृतक के परिजन को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे परिजन ने उसकी पहचान कायम सिंह (35) निवासी हवैली द्वारिकापुर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी के रुप में की। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कायम सिंह का विवाह नहीं हुआ था। वह अहमदाबाद में नौकरी करता था। पिछले चार माह पूर्व नौकरी छोड़कर गांव आ गया था। दो माह पूर्व परिजन को बिना बताए घर से निकल आया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। एक माह पूर्व कायम सिंह ने भाई राजवीर को फोन किया था लेकिन बात नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि युवक का शव तहसील तिराहा के समीप पड़ा मिला था। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।