फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: साथ जी न सके, तो चुना खौफनाक रास्ता; प्रेमी युगल ने पैर बांधकर लगाई खुद को आग

Sat, 06 Jun 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद में प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसम को सच मानते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसमें युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला था, जबकि प्रेमी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में प्रेम-प्रसंग में प्रेमी युगल ने साथ जीने-मरने की कसम को सच करने की कोशिश में खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ैया निवासी खुशी (18) और मोहब्बतपुर अहीर निवासी अरुण (19) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। खुशी के पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। वह अपनी मां और 12 वर्षीय छोटे भाई हर्ष के साथ शिकोहाबाद में रहती थी। तीन दिन पहले खुशी अपनी मां और भाई के साथ मैनपुरी स्थित ननिहाल गई थी।

पुलिस ने बताया कि वह कपड़े खरीदने जाने के बहाने मैनपुरी से शिकोहाबाद आ गई थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे खुशी अपने प्रेमी अरुण के साथ शिकोहाबाद अपने घर पर लौटी। इसके बाद रात लगभग 11 बजे दोनों ने मकान के किचन में खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें पहले फिरोजाबाद और बाद में आगरा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान खुशी ने दम तोड़ दिया, जबकि अरुण का इलाज जारी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सीओ अमरीश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना कि जब पुलिस ने दोनों को किचन से बाहर निकाला, तब उनके पैर आपस में बंधे हुए थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

प्रेमी युगल की इस घटना से मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती के मामा ने आरोपी युवक के खिलाफ उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें