फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार चढ़ा परवान,जिद के अागे झुके परिवारीजन

Mon, 09 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। परिवारीजनों ने विरोध किया तो वह पहले आगरा और उसके बाद में फीरोजाबाद एसपी आफिस पहुंचे। वहां शादी के लिए प्रार्थनापत्र दिया। युवक के परिवारीजन भी आ गए। बाद में युगल को महिला थाने भेजा गया। युवती की जिद के चलते परिवारीजनों ने भी हामी भर दी।
विज्ञापन



मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। वहां की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध मोहल्ले के ही युवक से थे। वेलेंटाइन वीक आते ही उन्होंने एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। इस शादी के लिए उनके परिवारीजन राजी नहीं थे। रविवार को युवती युवक के घर पहुंच गई। उसने शादी का दबाव बनाया तो विरोध के स्वर उठने लगे। किसी तरह दोनों वहां से भाग कर आगरा आ गए। एक अधिवक्ता से मिलकर विवाह की औपचारिकताएं पूरी कराने को कहा। तभी युवक के घरवालों ने फोन कर शादी कराने का भरोसा दिलाया। इस पर युगल फीरोजाबाद आ गए।

 वह सीधे एसपी आफिस में पहुंचे। युवक के परिवारीजन भी साथ थे। युवती ने बताया कि उसके परिवारीजन शादी के खिलाफ हैं। वह बालिग और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती है। एसपी आफिस से उन्हें महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के परिवारीजनों को बुलाया तो वह भी प्यार के आगे झुक गए। उन्होंने दोनों की शादी के लिए हामी भर दी। पुलिस ने युवती को उसके परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया। अब दोनों की शादी की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें