फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन में रही यात्रियों की भीड़, करना पडा बसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्योहार के बाद बाद घर जाने के लिए लोगों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं कई रूटों पर रोडवेज बसों के नहीं मिलने पर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। कानपुर इटावा जाने वाले यात्री अधिक परेशान नजर आए।
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बस स्टैंड, सुभाष तिराहा और आसफाबाद चौराहा पर यात्री रोडबेज बसों का इंतजार करते नजर आए। कानपुर, लखनऊ, इटावा औरैया से आने वाले बसों में अच्छी खासी भीड़ रही। यात्रियों को धूप में हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करने को बाध्य होना पड़ा।
बोले यात्री
- उनकी फिरोजाबाद में रिश्तेदारी है। वह हमेशा ट्रेन से आते जाते थे लेकिन फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन का संचालन न होने के कारण रोडवेज बस से जाने को विवश होना पड़ रहा है। एक घंटे से अधिक हो गया लेकिन मैनपुरी जाने के लिए कोई बस नहीं आई।
विज्ञापन

गजेंद्र, मैनपुरी
- बेबर जाने के लिए आधा घंटे तक कोई बस नहीं मिली। तेज धूप के बीच आसफाबाद चौराहे पर कई घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इस बीच एक बस भी आई तो वह पहले से ही फुल होने के साथ ही हाईवे पर खड़ी सवारियों को देेखकर सीधे निकल गई।
विज्ञापन

सुनील कुमार, इटौरा, मटसेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें