फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा गंदगी मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस तक जिले भर में गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आगामी 15 अगस्त तक विभिन्न ग्राम व पंचायतों में तिथिवार कार्यक्रम आयोजन निर्धारित किए हैं। अभियान की शुरूआत शनिवार से हो गई। अभियान के पहले दिन डीएम ने प्रधानों संग ई-चौपाल आयोजित कर सफाई अभियान में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के ग्रामीण अंचलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले भर में गंदगी मुक्त अभियान की शुरूआत हुई। अभियान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के पहले दिन डीएम ने ग्राम प्रधानों संग ई-चौपाल आयोजित कर स्वच्छता अभियान पर चर्चा की।
अब नौ अगस्त को प्रधानों की अगुवाई में सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं पृथकीकरण, दस अगस्त को सामुदायिक भवनों की सफाई और रंगाई-पुताई, 11 अगस्त को स्वच्छता संदेशों की वॉल पेंटिंग, 12 को श्रमदान के माध्यम से पौधरोपण, 13 को कक्षा-छह से 12 तक के बच्चों की स्वच्छता अभियान विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अभियान के अंतिम दिवस अर्थात 15 अगस्त को ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें