फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतफहमी में खुले बाजार को पुलिस ने कराया बंद

विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। लॉकडाउन 3.0 में गृह मंत्रालय द्वारा दी गई रियायत के बाद जसराना में सोमवार को बंदी के दिन भी गलतफहमी में बाजार खुल गया। सूचना से पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार बंद कराया। इस दौरान कस्बे में असमंजस की स्थिति बनी रही। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को एक दिन खोलने के साथ एक दिन बंद रखने के आदेश है। दो सप्ताह के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन में गृह मंत्रालय ने कुछ रियायतें दी हैं। ऐसे में सोमवार को जसराना में सूचना फैली कि बाजार अब प्रतिदिन सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे खुलेगा और दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली।
विज्ञापन

बंदी का दिन होने के बाद भी बाजार खुलने से ग्राहकों की भीड़ लग गई। बाजार खुलने की सूचना पर कोतवाल गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ कस्बे में पहुंच गए और दुकानदारों से दुकानों को बंद रखने को कहा। इसके बाद सीओ जसराना बलदेव सिंह खनेड़ा, कोतवाल गिरीश चंद्र ने थाना पुलिस के साथ कस्बा जसराना और पाढ़म में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान गलियों में घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई। सीओ जसराना बलदेव सिंह खनेड़ा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए फ्लैगमार्च किया गया है।
जसराना। एसडीएम कुमार चंद्र के निर्देश पर नगर पंचायत जसराना द्वारा कस्बे में मुनादी करा केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने को कहा गया। दुुकानें सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक खुलेंगी। इस दौरान सामाजिक दूरी एवं दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। एसडीएम कुमार चंद्र ने बताया कि कस्बे में अनुमति प्राप्त आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रतिदिन सुबह छह बजे से नौ बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें