फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का हंगामा, हाईवे पर जाम, जुलूस निकाला

Thu, 12 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को इलाहाबाद में हुए अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बार एसोसिएशन की घोषणा के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कचहरी में कामकाज ठप कर जुलूस निकाला। हाइवे पर जाम लगा दिया। राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता के हत्यारोपी उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को वकील न्यायालय परिसर में बैठक कर जुलूस के रुप में न्यायिक अधिकारियों के चैंबरों में पहुंचे। उन्हें बंद कराते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ता आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी और एसपी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं के आंदोलन को देखते हुए शिकोहाबाद, टूंडला और सदर सर्किल के पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात कर दीवानी परिसर को छावनी बना दिया गया। जाम खुलवाने के लिए सीओ सदर जगदीश सिंह ने प्रयास किया, तो अधिवक्ताआें ने डीएम विजय किरन आनंद को बुलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक राकेश पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी पहुंचे गए। उन्होंने डीएम से बात करा बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव को समझाया। इसके बाद अधिवक्ता डीएम आफिस पहुंचे। यहां बार अध्यक्ष की ओर से राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन साैंपा। डीएम ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सर्वेश यादव, शकील अहमद, प्रभात नगीना, वसीमउद्दीन अंसारी, गजेंद्र यादव, संजय पाठक, ओमप्रकाश बघेल, पूर्णकांत यादव आदि मौजूद थे।

जंग का अखाड़ा बना न्यायालय
साथी अधिवक्ता की हत्या के विरोध में शुरू होने जा रहे आंदोलन से पूर्व न्यायालय परिसर जंग का अखाड़ा बन गया। बाइक को लेकर दो अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक दूसरे को पीटने पर आमादा थे। विवाद की जानकारी होते ही बार अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


तहसील में डाले ताले, मुख्य गेट बंद कराया
फीरोजाबाद। सदर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसील में सभी काम-काज बंद कराकर कक्षों में ताले डाल दिए गए। किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नायाब तहसीलदार एनराम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। रामकुमार मिश्र, संतोष शुक्ला, नाजिम अली, केशवदेव, दिलीप यादव, सत्यप्रकाश पिप्पल, विपिन गुप्ता, श्रीकिशन यादव, मनोज यादव, रामविलास यादव थे।

टूंडला के अधिवक्ताओं ने लगाया जाम
टूंडला (ब्यूरो)। टूंडला बार एसोसिएशन ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। एटा रोड पर जाम लगाते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। साथ ही अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष रामरक्षपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, नरसिंह पाल सिंह, राममोहन उपाध्याय, धीरेंद्र शर्मा, चौब सिंह आर्य, रुमाल सिंह, मुकेश यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, निखिलेश सिंह, दिलीप पचौरी, मुकेश सोलंकी, वीरी सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।


अधिवक्ता की हत्या पर रोष
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। टैक्सेशनबार के अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ता की हत्या की निंदा की। बैठक में अशोक बाबू अग्रवाल, सुधीर कुमार मित्तल, देवेंद्र कुमार शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, असलम खांन, महामंत्री प्रवीन कुमार शर्मा, संजीव वर्मा, विनय आहूजा, पीयूष जैन थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें