फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 17 साल के 90.5 फीसदी किशोरों ने लगवा ली वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 17 साल के 90.5 फीसदी किशोरों ने लगवा ली वैक्सीन
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में स्कूलों की रही अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आगे आकर 15 से 17 साल के किशोरों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस कार्य में स्कूलों ने अहम भूमिका निभाई है। स्कूलों के सहयोग से जिले में 15 से 17 उम्र के 90.5 फीसदी किशोरों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब 12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण भी गति पकड़ रहा है। कई लोग पांच से 12 साल तक के बच्चों का भी टीका आने का इंतजार कर रहे हैं।
जिले में 15 से 17 वर्ष के किशारों का टीकाकरण चल रहा है। इसमें एक लाख 75 हजार 210 किशारों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य था। जनपद में एक लाख 57503 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानि स्वास्थ्य विभाग ने 90.5 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। 63, 409 बच्चों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज का भी लक्ष्य 36.19 पूरा कर लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे ज्यादा सहयोग शिक्षा विभाग व स्कूलों का रहा है। प्रत्येक विद्यालय में कैंप लगाकर शिक्षकों ने किशोरों का टीकाकरण कराया। टीकाकरण में बड़ों से ज्यादा किशोर उत्साहित दिखे। महज एक महीने में 88 फीसदी लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

शहरी टीकाकरण में सबसे पीछे
शहरी क्षेत्रों के लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। 15 से 17 वर्ष आयु के किशोरों के टीकाकरण की बात की जाए तो ग्रामीण इलाकों में इस वर्ग के किशोरों ने सर्वाधिक टीकाकरण कराकर विभाग को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। वहीं, शहरी क्षेत्रों में यही टीकाकरण 49 फीसदी तक पहुंचा पाया है। विभागीय लोगों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के किशोरों की तरह शहरी क्षेत्र के किशोर उत्साह दिखाएं तो लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
15 से 17 वर्ष की आयु का टीकाकरण लक्ष्य करीब पूरा होने को है। 12 से 15 वर्ष के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। कोरोना से लड़ने को स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। लोग टीका लगवाकर कोरोना से खुद का बचाव करें और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं।
- डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें