सुहाग नगरी में कोरोना वायरस से वचाव के लिए सावधानी वरतने के दौरान जिला अस्पताल से मास्क लगाकर निक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को अस्पतालों से लोग रोड तक बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाकर काम करते दिखे। पूछताछ में बताया कि आगरा तक वायरस आ गया है। पता नहीं कोन संदिग्ध आ जाए। इससे बेहतर है कि सावधानी बरत लो।
आगरा में कोरोना वायरस से प्रभावित छह मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने बुधवार से सावधानी बरतनी शुरू कर दी। सुहागनगरी में तो सुबह से लोग घरों से बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करते दिखे। हाइवे हो या जलेसर रोड युवा मास्क पहने हुए ही दिख रहे थे। साथ ही घरों पर महिलाएं और बच्चों ने भी कई बार हाथ धोने शुरू कर दिए है।
पुलिसकर्मी मास्क लगाकर ड्यूटी करते दिखाई दिए
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी मास्क लगाकर ड्यूटी करते दिखाई दिए। उनका कहना था कि अस्पताल में सावधानी बरत रहे हैं। ताकि किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा कई स्कूलों में भी बच्चे व शिक्षक मास्क लगाए नजर आए।
कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। स्टाफ की तैनाती कर दी है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
डा.एसके दीक्षित सीएमओ फिरोजाबाद।