फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के डर से कक्षा सात के बालक ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 04 Mar 2020 01:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ के गांव निकाऊ में 12 साल के बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नीलेश का शव बुधवार सुबह खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मंगलवार को खेत में सरसों उठाने को लेकर नीलेश का अपने बड़े भाई धारा सिंह से विवाद हो गया था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि विवाद के दौरान उसने अपने बड़े भाई के सिर में लकड़ी का पटा मार दिया था। इससे बड़ा भाई घायल हो गया था। सिर में टांके आए थे। बड़े भाई को पीटने के बाद नीलेश घर पर पिटाई के डर से मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से ही गायब हो गया था।

उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाश करते रहे आज उसका शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जिला अस्पताल आई। बताया गया है कि नीलेश कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें