सीएम के ऊर्जा सलाहकार ने शनिवार को पालीवाल आडिटोरियम में जिले की राजस्व वसूली के साथ विकास कार्यों की प्रगति जानी। कहा गलत कार्य करने वाले अफसर निलंबित होंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा। सभी अपने कार्य में सुधार कर बिजली चोरी रोकें और शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने पर ध्यान दें।
ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि जिले के सभी डिवीजन में 100 प्रतिशत सही बिलिंग होनी चाहिए। कम से कम 80 प्रतिशत उपभोक्ता हर हाल में टर्नअप होने चाहिए। उन्होंने सभी एकाउंटेंट व बाबुओं को निर्देश दिए कि बिजलीघर वाइज पांच से 25 हजार, 25 से 50 हजार तथा 50 हजार से एक लाख के बकाएदारों की सूची तैयार कर डिवीजन, सबडिवीजन व फीडर वाइज कर अवर अभियंताओं को रिसीव करा दें। एक्सईएन, एसडीओ व जेई बकाएदारों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करें। उन्होंने नाट बिलिंग वाले हजारों कनेक्शन चलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने टैरा कंपनी के मैनेजर से पूछा कि शत प्रतिशत रीडिंग होने के आदेश दिए। कहा गलत कार्य करने वाले कौन-कौन जेई हैं, उनके नाम बताए जाएं, उनको जेल भेजा जाएगा तथा निलंबित करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ अब कठोर कदम उठाए जाएंगे। जेपीएस कंपनी के जीएम वीके मित्तल से कार्य की प्रगति पूछी तो उन्होंने बताया कि अभी 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। स्काडा योजना खत्म होने, योजना रिवाइज होने से कार्य में देरी हो रही है। 135 करोड़ की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने शहर में घर के बाहर आरएफक्यू मीटर लगाने के निर्देश दिए।
1938 में मात्र 82 गांव में हो सका विद्युतीकरण
आरजीजीवाईएस योजना प्रगति रिपोर्ट देखकर ऊर्जा सलाहकार दंग रह गए। एलएंडटी कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा तो बताया कि 1938 में से अभी 82 गांव में विद्युतीकरण कार्य हो सका है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
देरी से पहुंचे अफसरों को बाहर निकाला
कृपाल सिंह की समीक्षा बैठक में भी विभाग के कई अफसर देरी से हाल में पहुंचे। इस पर उन्हें बाहर निकाल दिया।