जांच हुई शुरू
यूनिवर्सिटी की भूमि, नक्शा, सभी कोर्सों की डिग्रियों के संबंध में जांच समेत अन्य कई बिंदुओं पर जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं राज्य उच्च शिक्षा परिषद लखनऊ के अपर सचिव ने भी यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी करते हुए यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों को लखनऊ तलब किया है। गत 24 मार्च को राधाकृष्ण निवासी हीरो एजेंसी के सामने थाना बाह जनपद आगरा एवं केशवदेव चतुर्वेदी निवासी चन्द्रपुर थाना बाह जनपद आगरा, हाल निवासी 82, राधा विहार कमला नगर जनपद आगरा ने एक शिकायती पत्र जिला प्रशासन की जांच समिति को दिया था।
ये भी पढ़ें - UP: जेएस यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा...जांच के लिए पहुंचे अपर सचिव, विवि अधिकारी रिकाॅर्ड समेत लखनऊ तलब
ये हैं आरोप
दोनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एके डिग्री कॉलेज एवं भदावर विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज आगरा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। यह शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन की जांच समिति के अध्यक्ष ने कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक को गत 28 मार्च को नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें - UP: प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या...लाश पर इसलिए खूब बहाए आंसू, सच सुनकर पुलिस भी हिल गई