फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात से शहर में जलभराव  

Sun, 10 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बारिश के बाद नगर में हुआ जलभराव
विज्ञापन
सुहागनगरी में रविवार को झमाझम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि करीब डेढ़ घंटे की बारिश से मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों से लेकर गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

रविवार को आसमान में सुबह से काली घटाएं छाई रहीं। सुबह तकरीबन 10.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक तेज बरसात से पूरे शहर की सड़कों पर जलभराव के हालात बन गए। कोटला रोड, नगला करन सिंह, रामलीला चौराहा दुर्गा नगर, बोधाश्रम, जलेसर रोड, गांधीनगर, आर्य नगर, जिला अस्पताल, आगरा गेट, गांधी पार्क, नई बस्ती, करबला, पेमेश्वर गेट, चंद्रवार गेट पर खासा जलभराव हो गया। सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क तक दुकानों के सामने जलभराव होने से दुकानदारों के साथ ग्राहकों को परेशानी हुई। मजबूरी में दुकानदार स्वयं पानी निकालते नजर आए। जिला अस्पताल जलभराव होने के कारण मरीज और तीमारदाराें को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सुभाष तिराहे से जलेसर तक दोनों साइड के सर्विस रोड पर हालात गंभीर हो गए। सर्विस रोड पर जलभराव होने के कारण खोदी गई सड़कों के आसपास दलदल जैसी स्थिति बन गई। 

बाक्स-- 
बरसात से पुन: नालों में समाई सिल्ट 
नगर निगम की लापरवाही से शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। बरसात के मद्देनजर नगर निगम द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई कार्य में शुरू से ही लापरवाही बरती गई। नाला साफ कराने के बाद कई दिनों तक सिल्ट सड़कों पर ही पड़ी रही। दो दिनों से हो रही बरसात के चलते वह सिल्ट पुन: नालों की समा गईं। नालों की तलीझाड़ सफाई कार्य पूर्ण न होने के कारण बरसात होने के घंटों बाद भी सड़कों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें