फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना के लिए अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 : प्रभारी मंत्री तय न होने कारण नहीं बन सके प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना को तैयार होने में इस बार वक्त लगने की संभावना है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण अभी तक जिला योजना कितनी धनराशि की होगी यह शासन की ओर से तय नहीं किया गया है। योजना को हरी झंडी देने के लिए प्रभारी मंत्री किसे बनाया जाएगा यह भी तय नहीं है। ऐसे में विभागीय अफसर शासन की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
शासन की ओर से जिला योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा वैसे तो प्रतिवर्ष वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले ही तैयार कर ली जाती थी। वित्तीय वर्ष 2021-22 की जिला योजना तीन अरब 11 करोड़ 47 लाख की तैयार की गई थी। इसमे अभी तक आधे से भी कम धनराशि विभागों को मिली है। नए वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना किसी विभाग ने तय नहीं की है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि नए वित्तीयवर्ष की जिला योजना शासन की ओर से अभी तय नहीं की गई है। शासन की ओर से लक्ष्य तय करने के पश्चात ही जिला योजना की कार्ययोजना विभिन्न विभागों से मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 : 3.11 अरब की योजना में मिले सिर्फ 1.34 अरब रुपये
विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना 3.11 अरब रुपये की बनी थी। इसमें से अब तक एक अरब 34 करोड़ 63 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। उस समय जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह थे। इस बार वह चुनाव हार गए हैं। इसमें महिला कल्याण को 422.72 लाख, दिव्यांगजन कल्याण को 88.40 लाख,समाज कल्याण पेंशन को 168.53 लाख,अल्पसंख्यक कल्याण 35.12 लाख,पिछड़ा वर्ग कल्याण को 356.36 लाख, ग्रामीण आवास को 1112.80 लाख, माध्यमिक शिक्षा 149.59 लाख, रोजगार कार्यक्रम के लिए 8599.09 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम 1433.44 लाख, वन विभाग 339.11 लाख, कृषि 12.38 लाख, पशुपालन विभाग 56.03 लाख, दुग्ध विकास को 73.89 लाख, निजी लघु सिंचाई विभाग 50.44 लाख,खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के पांच लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें